राजनीति

PM मोदी का बड़ा खुलासा: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने को किसी देश ने नहीं कहा, पाकिस्तान ने खुद मांगा था सीज़फायर!!

Listen to this News

PM मोदी का बड़ा खुलासा: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने को किसी देश ने नहीं कहा, पाकिस्तान ने खुद मांगा था सीज़फायर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर हुई बहस का जवाब देते हुए सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि 10 मई को पाकिस्तान की गुहार पर सीज़फायर किया गया, न कि किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव में।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष और खासकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी भी देश के नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने की मांग नहीं की। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कथित दावे को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फायर करवाया।

मोदी ने पहली बार कुछ अहम बातचीत का खुलासा करते हुए बताया:

“हमने पहले दिन से ही कहा था कि हमारी कार्रवाई गैर-आक्रामक (non-escalatory) थी।

9 मई की रात अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मुझसे बात करने की कोशिश की। वह एक घंटे तक प्रयास करते रहे, लेकिन मैं उस वक्त सेना के साथ मीटिंग में व्यस्त था।

बाद में जब मैंने उन्हें कॉल बैक किया, तो उन्होंने बताया कि पाकिस्तान कोई बड़ा हमला करने की तैयारी में है।

मेरा जवाब था— अगर पाकिस्तान की यही मंशा है, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने सीज़फायर दबाव में नहीं, बल्कि रणनीतिक और कूटनीतिक स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान की अपील पर किया था।


संबंधित टैग्स:
#OperationSindoor #PMModi #IndiaPakistan #Ceasefire #PahalgamAttack #ModiSpeech #RahulGandhi #JaiHind #IndianArmy #NationalSecurity #PakistanTerrorism #LokSabhaDebate #NoCompromiseOnTerror #IndianPolitics

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button