‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका, 17 दिन में पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ के बाद दर्शकों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार था, और अब फिल्म ने अपनी रिलीज़ के 17वें दिन भी रफ्तार बरकरार रखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सिर्फ भारत में अब तक 506 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में न केवल निर्देशन किया है बल्कि कहानी भी खुद लिखी और मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के 17वें दिन यानी शनिवार को Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज हुआ है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े आने तक यह राशि और बढ़ सकती है।
तीन साल की मेहनत के बाद बनी यह फिल्म दर्शकों को रहस्य, संस्कृति और एक्शन का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म जल्द ही 600 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकती है।



