अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराष्ट्रीय
कोटद्वार: अबू धाबी में नौकरी कर रहा 28 वर्षीय युवराज लापता, 24 सितंबर से परिजनों का संपर्क नहीं

Listen to this News
कोटद्वार के उदयरामपुर निवासी 28 वर्षीय युवराज अबू धाबी से लापता हैं। युवराज पिछले पांच वर्षों से अबू धाबी की एक कंपनी में काम कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, 24 सितंबर को उनसे आखिरी बार बातचीत हुई थी, इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
युवराज के पिता गोविंद सिंह ने बताया कि परिवार ने अबू धाबी में उनकी कंपनी से भी संपर्क कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन वहां से भी युवराज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बेटे से संपर्क नहीं होने के कारण परिवार की चिंता बढ़ गई है।
परिजनों ने युवराज की तलाश में मदद की गुहार लगाई है। उनकी अपील पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है, ताकि युवराज के संबंध में जानकारी जुटाने और उनकी तलाश में आवश्यक मदद मिल सके।



