मनोरंजन

धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक, वेंटिलेटर पर भर्ती – फैंस ने मांगी जल्द स्वस्थ होने की दुआ

Listen to this News

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर एक बार फिर फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 89 वर्षीय “ही-मैन ऑफ बॉलीवुड” फिलहाल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, हालांकि परिवार की ओर से अब तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

धर्मेंद्र की बिगड़ती तबीयत की खबर सुनकर उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता को स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया हो।

सात महीने पहले हुई थी सर्जरी:
करीब सात महीने पहले धर्मेंद्र की आंखों की ग्राफ्ट सर्जरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने खुद फैंस को आश्वस्त करते हुए कहा था कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। अस्पताल से बाहर आने पर उन्होंने मीडिया से मुस्कुराते हुए कहा था —
“अभी बहुत दम है, अभी भी बहुत जान है। मेरी आंख में ग्राफ्ट हुआ है, लेकिन मैं बहुत स्ट्रॉन्ग हूं।”

उनका यह आत्मविश्वास और सकारात्मक रवैया देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें “रियल ही-मैन” बताया था।

धर्मेंद्र, जिन्होंने अपने शानदार करियर में शोले, सीता और गीता, चुपके चुपके और धरम वीर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से सिनेमा प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई, आज भी दर्शकों के चहेते सितारे बने हुए हैं।

फिलहाल अस्पताल प्रशासन या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है, लेकिन प्रशंसक लगातार अभिनेता की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button