उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

उत्तराखंड में गृहमंत्री अमित शाह का दौरा: हरिद्वार में तैयारियां तेज, 2027 की सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा

Listen to this News

हरिद्वार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित 7 मार्च के हरिद्वार दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। भाजपा इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी है और दावा किया जा रहा है कि इसमें लाखों लोगों की भागीदारी होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह दौरा आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीतिक तैयारी का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं बैरागी कैंप मैदान पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मंच व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और प्रदर्शनी स्थल का बारीकी से जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर डबल इंजन सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों की जानकारी भी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। सहकारिता, बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों और भविष्य के विकास विजन को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button