देशधार्मिक/त्योहार

होली के रंग पड़े भारी: नागपुर में दादी ने 4 साल के पोते पर डाला खौलता पानी, बच्चा 45% झुलसा

Listen to this News

नागपुर: देशभर में होली का पर्व खुशी और रंगों के साथ मनाया गया, लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां होली के दौरान एक 4 वर्षीय बच्चे पर उसकी ही दादी ने कथित रूप से खौलता पानी डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नागपुर के कोराडी थाना क्षेत्र के आरामशिन इलाके के वार्ड नंबर 2 में 3 मार्च को हुई। बताया जा रहा है कि चार वर्षीय मासूम ओम अपने घर के बाहर रंग से भरी स्प्रे बोतल से खेल रहा था। इसी दौरान गलती से उसने अपनी दादी सिंधु ठाकरे पर रंग छिड़क दिया।

उस समय दादी होली की लकड़ियों के पास गर्म पानी से बाल्टी भर रही थीं। पोते द्वारा रंग डाले जाने पर वह गुस्से में आ गईं और उन्होंने कथित रूप से खौलता पानी बच्चे पर डाल दिया। गर्म पानी गिरते ही बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा और वहां से भागने की कोशिश की।

घटना के तुरंत बाद परिवार के लोगों ने बच्चे को नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे का शरीर करीब 45 प्रतिशत तक जल गया है और उसका इलाज जारी है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button