अंतरराष्ट्रीयदेश

होर्मुज से सुरक्षित निकले भारतीय जहाज, LPG लेकर भारत की ओर बढ़े ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’

Listen to this News

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर बढ़ गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इन जहाजों को ईरान की ओर से सुरक्षित मार्ग की अनुमति मिलने के बाद यह अहम समुद्री रास्ता पार किया गया। यह मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल और गैस परिवहन मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति होती है।

सूत्रों के मुताबिक ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ एलपीजी से भरे टैंकर हैं, जो भारत के लिए रसोई गैस की आपूर्ति लेकर आ रहे हैं। शिवालिक जहाज पहले ही खुले समुद्र में पहुंच चुका है, जबकि नंदा देवी भी सुरक्षित रूप से इस संवेदनशील मार्ग से बाहर निकल गई है।

बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना की निगरानी में इन जहाजों की यात्रा जारी है और आने वाले कुछ दिनों में इनके मुंबई या कांडला बंदरगाह पहुंचने की संभावना है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। ऐसे में भारत के लिए इन दोनों जहाजों का सुरक्षित निकलना ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का महत्वपूर्ण मार्ग है और यहां से गुजरने वाले जहाज दुनिया के तेल और गैस व्यापार का बड़ा हिस्सा संभालते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button