उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

देहरादून ट्रेन हादसा: शंटिंग मास्टर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Listen to this News

देहरादून: राजधानी देहरादून में हाल ही में हुए ट्रेन बेपटरी मामले में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शंटिंग मास्टर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है

यह हादसा 23 फरवरी को दून टर्मिनस पर शंटिंग के दौरान हुआ था, जब नंदादेवी एक्सप्रेस का एक कोच पटरी से उतर गया था। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन अतिरिक्त कोच को प्लेटफॉर्म पर छोड़ने जा रही थी, तभी सही सूचना न मिलने के कारण ट्रेन दीवार से टकरा गई।

जांच में सामने आया कि शंटिंग के दौरान सही सिग्नलिंग नहीं दी गई, जिसे हादसे का मुख्य कारण माना गया। इसके बाद रेलवे के विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त जांच की गई और 25 पेज से अधिक की रिपोर्ट तैयार की गई।

रिपोर्ट के आधार पर अब शंटिंग मास्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को अपना पक्ष रखने के लिए एक महीने का समय दिया गया है

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दोषी पाए जाने पर शंटिंग मास्टर की पदोन्नति और वेतन वृद्धि रोकी जा सकती है, साथ ही उसे काउंसलिंग और सेफ्टी ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।

इस घटना के बाद रेलवे ने सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए शंटिंग के दौरान ट्रेन की गति 8 किमी/घंटा से घटाकर 2 किमी/घंटा कर दी है और कई नए नियम भी लागू किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button