उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

गैस संकट का असर: देहरादून में महंगी हुई चाय, होटल-रेस्टोरेंट में खाना भी महंगा

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ते गैस संकट का सीधा असर अब आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण चाय-नाश्ते से लेकर होटल में खाने तक सब कुछ महंगा हो गया है

☕ चाय की चुस्की भी महंगी

गैस की कमी के चलते छोटे दुकानदारों ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं।

  • पहले ₹10 में मिलने वाली चाय अब ₹15 में बिक रही है

  • समोसे की कीमत ₹15 से बढ़कर ₹18 हो गई

  • बिरयानी और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है

 होटल-रेस्टोरेंट पर असर

कमर्शियल गैस की किल्लत के कारण होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर मेन्यू महंगा करना पड़ा है, जबकि कुछ प्रतिष्ठानों ने अपने आइटम कम कर दिए हैं।

गैस की कमी से परेशान छोटे व्यापारी अब पारंपरिक तरीकों की ओर लौट रहे हैं। कई दुकानदार लकड़ी और कोयले पर खाना बनाकर दुकान पर बेच रहे हैं, ताकि खर्च कम किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button