क्राइमदेश

मथुरा में बवाल: बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद हाईवे पर पथराव, इलाके में दहशत

Listen to this News

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता क्षेत्र में उस समय हालात बिगड़ गए, जब बाबा चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर जमकर हंगामा किया। घटना के बाद लोगों ने हाईवे जाम कर दिया और कई वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, बाबा चंद्रशेखर की मौत एक सड़क हादसे में हुई, हालांकि उनके समर्थकों ने इसे साजिश के तहत हत्या बताया है। बताया जा रहा है कि बाबा गोतस्करी की सूचना पर एक कंटेनर का पीछा कर रहे थे, इसी दौरान ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और पथराव के दौरान कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और बल प्रयोग करना पड़ा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका।

स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन ने उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button