देश

ईरान की खतरनाक मिसाइल ‘खोर्रमशहर-4’: 4000 किमी तक मार, यूरोप भी निशाने पर!

Listen to this News

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान की अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल खोर्रमशहर-4 (Khorramshahr-4) ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मिसाइल लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता इतनी ज्यादा है कि यूरोप के कुछ हिस्से भी इसकी जद में आ सकते हैं।

यह मिसाइल करीब 2000 से 4000 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम मानी जा रही है और भारी वॉरहेड ले जाने की क्षमता रखती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, खोर्रमशहर-4 मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत इसकी सटीकता और हाई-स्पीड है। यह मिसाइल बेहद कम समय में लक्ष्य तक पहुंच सकती है, जिससे एयर डिफेंस सिस्टम के लिए इसे रोकना मुश्किल हो जाता है।

इसके अलावा, इसमें आधुनिक गाइडेंस सिस्टम और मैन्युवरेबल तकनीक मौजूद है, जो इसे हवा में दिशा बदलने और दुश्मन के रडार से बचने में मदद करती है। यही वजह है कि इसे ईरान की सबसे घातक मिसाइलों में गिना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button