उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड: धामी सरकार के चार साल पूरे, आज से तीन दिवसीय ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम शुरू

देहरादून के परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ, प्रदेशभर में होगा लाइव प्रसारण

Listen to this News

देहरादून।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आज से तीन दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री धामी आज देहरादून के परेड ग्राउंड से करेंगे।

राज्यभर में 23 से 25 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत सरकार अपनी उपलब्धियों और विकास योजनाओं को जनता के सामने रखेगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।

तैयारियों का लिया गया जायजा

कार्यक्रम से पहले अधिकारियों ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। गढ़वाल मंडल आयुक्त और जिला प्रशासन ने मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, लाइट, साउंड और बैरिकेडिंग सहित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

जनता को मिलेंगी कई सुविधाएं

कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने और सहायक उपकरण वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र भी मौके पर जारी किए जाएंगे।

विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का एक प्रमुख मंच होगा।

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून में कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी जरूर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button