उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार: धनौरी बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद हुआ हादसा, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

Listen to this News

धनौरी (हरिद्वार)

हरिद्वार के धनौरी बाजार में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, धनौरी-जस्सावाला मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी, जिसमें सामान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पास से गुजर रही बाइक उसकी चपेट में आ गई।

हादसे में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button