उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

देहरादून में छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक छात्र की मौत, तीन हिरासत में

प्रेमनगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश बनी विवाद की वजह, देर रात मारपीट के बाद गई जान

Listen to this News

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, केहरी गांव इलाके में सोमवार रात दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से दून अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष एक निजी संस्थान के छात्र हैं और उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button