उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2026: केदारनाथ-बदरीनाथ में जारी रहेगा टोकन सिस्टम, सुगम दर्शन का दावा

भीड़ प्रबंधन के लिए फिर लागू होगी व्यवस्था, तीर्थपुरोहितों ने जताई आपत्ति

Listen to this News

अगले माह शुरू होने वाली चारधाम यात्रा 2026 को लेकर सरकार और प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच बड़ा फैसला लिया गया है कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में इस बार भी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए टोकन सिस्टम लागू रहेगा।

पर्यटन विभाग के अनुसार, बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था जारी रखी जा रही है, ताकि दर्शन प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके और लंबी कतारों से राहत मिले। टोकन सिस्टम के तहत पंजीकरण के बाद श्रद्धालुओं को धाम पहुंचने पर एक निर्धारित समय का टोकन दिया जाएगा, जिससे वे तय समय पर दर्शन कर सकें।

हालांकि, पिछले वर्ष इस व्यवस्था को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं। टोकन मिलने के बावजूद श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ा, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठे थे।

चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत ने इस सिस्टम को अव्यवहारिक बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग भी की है। उनका कहना है कि इससे श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वहीं, पर्यटन विभाग का कहना है कि शुरुआती दिक्कतों के बावजूद इस प्रणाली में सुधार किया जाएगा और इसे समाप्त नहीं किया जाएगा। उनका दावा है कि आने वाले समय में यह व्यवस्था बेहतर परिणाम देगी और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button