देहरादून में गैस संकट बरकरार, 17 हजार ने बुकिंग कराई, 15 हजार को ही मिली आपूर्ति
बैकलॉग 90 हजार के पार, प्रशासन के प्रयासों के बावजूद नहीं सुधर रही स्थिति

हरादून में एलपीजी गैस संकट अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हालात यह हैं कि हजारों लोगों ने गैस बुकिंग कराई, लेकिन सभी तक समय पर आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, करीब 17 हजार उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर बुक किए, जबकि लगभग 15 हजार लोगों को ही गैस की आपूर्ति हो सकी।
प्रशासन की ओर से आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक दिन में 15,000 से अधिक घरेलू और 500 से ज्यादा व्यावसायिक सिलेंडर वितरित किए गए, लेकिन मांग के मुकाबले यह संख्या कम साबित हो रही है।
स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गैस सिलेंडरों का बैकलॉग फिर से बढ़कर करीब 90 हजार के पार पहुंच गया है।
गैस की कालाबाजारी रोकने और वितरण व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया है, जो एजेंसियों की निगरानी कर रही है। साथ ही, 100% होम डिलीवरी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।



