
त्तराखंड में पैरा खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय पैरा गेम्स का आयोजन 27 मार्च से देहरादून में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी और 29 मार्च तक चलेगी।
आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जिलों से करीब 130 से 150 पैरा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी 27 मार्च को देहरादून पहुंचेंगे, जबकि मुख्य प्रतियोगिताएं 28 और 29 मार्च को आयोजित की जाएंगी।
प्रतियोगिता में पैरा एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस जैसे खेल शामिल होंगे। इसका उद्देश्य राज्य में पैरा खेलों को बढ़ावा देना और नए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देना है।
आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से न सिर्फ प्रतिभाओं को पहचान मिलती है, बल्कि खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका भी मिलता है।



