उत्तराखंड

देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, अब सफर होगा आसान और तेज

Listen to this News

उत्तराखंड में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा देते हुए देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से इस नई उड़ान सेवा का शुभारंभ किया।

यह नई सेवा खासतौर पर पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जैसे सीमांत जिलों के लोगों को अब बेहतर और तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, 42 सीटों वाले विमान के जरिए अब देहरादून से पिथौरागढ़ की दूरी लगभग एक घंटे में तय की जा सकेगी, जो पहले सड़क मार्ग से कई घंटों में पूरी होती थी।

मुख्यमंत्री धामी ने इस पहल को राज्य के लिए “ऐतिहासिक दिन” बताते हुए कहा कि यह सेवा न सिर्फ आम लोगों की यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को भी मजबूती देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button