उत्तराखंड

बदरी-केदार मंदिर समिति के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार रुद्रप्रयाग डीएम को

Listen to this News

देहरादून/रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026 से पहले उत्तराखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) पद का अतिरिक्त प्रभार रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को सौंप दिया गया है

दरअसल, समिति के पूर्व सीईओ विजय थपलियाल की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद यह पद खाली चल रहा था। यात्रा नजदीक आने के चलते सरकार इस अहम पद पर जल्द नियुक्ति करना चाहती थी, जिसके तहत फिलहाल डीएम रुद्रप्रयाग को जिम्मेदारी दी गई है।

चारधाम यात्रा को लेकर अहम कदम

राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए लगातार तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में प्रशासनिक स्तर पर यह निर्णय लिया गया, ताकि यात्रा प्रबंधन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

कपाट खुलने की तिथियां तय

आगामी यात्रा के तहत

  • 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे
  • 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे

सीईओ पद पर कई दावेदार

सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए कई पीसीएस अधिकारियों ने भी दावेदारी पेश की थी। सरकार बड़े मंदिरों की तर्ज पर इस पद पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की तैनाती पर विचार कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button