उत्तराखंडदेश

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सुरकंडा देवी की प्रतिकृति और बद्री गाय का घी किया भेंट

Listen to this News

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं।

मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की पारंपरिक पहचान से जुड़े उत्पाद—बद्री गाय का घी, पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पादित पांच प्रकार के राजमा और शहद भी उपहार स्वरूप दिए।

उत्तराखंड की संस्कृति की झलक

सीएम धामी द्वारा दिए गए उपहार राज्य की धार्मिक आस्था और समृद्ध लोकसंस्कृति को दर्शाते हैं। विशेष रूप से सुरकंडा देवी की प्रतिकृति और बद्री गाय का घी उत्तराखंड की आस्था और परंपरा से गहराई से जुड़े माने जाते हैं।

पीएम से लिया मार्गदर्शन

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से राज्य के विकास और आगामी योजनाओं को लेकर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। साथ ही, उन्होंने प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button