उत्तराखंड

देहरादून: उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में सीएम धामी ने साहित्यकारों को किया सम्मानित, डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च सम्मान

Listen to this News

देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न साहित्यकारों और रचनाकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्य के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान” से डॉ. जितेन ठाकुर को नवाजा गया। वहीं डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, केसर सिंह राय और अताए साबिर अफजल मंगलौरी को दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने युवा कलमकार प्रतियोगिता के विजेताओं सहित विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट साहित्यकारों को भी सम्मानित किया। साहित्य नारी वंदन सम्मान के तहत प्रो. दिवा भट्ट, बाल साहित्य के लिए प्रो. दिनेश चमोला, मौलिक रचना पुरस्कार के लिए डॉ. भूपेंद्र बिष्ट, डॉ. सुधा जुगरान और शीशपाल गुसाईं, जबकि कुमाऊंनी और गढ़वाली साहित्य के लिए तारा पाठक, हेमंत सिंह बिष्ट और गजेंद्र नौटियाल को सम्मान मिला।

अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की धरती सदियों से ज्ञान, संस्कृति और सृजन की भूमि रही है। उन्होंने सम्मानित साहित्यकारों को राज्य की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाला प्रेरणास्रोत बताया।

यह समारोह प्रदेश की साहित्यिक परंपरा, रचनात्मक चेतना और साहित्यकारों के सम्मान का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसमें साहित्य जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button