उत्तराखंड

ऋषिकेश में स्टंट का खतरनाक वीडियो वायरल: युवक ने गरुड़ चट्टी पुल से गंगा में लगाई छलांग

Listen to this News

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में रोमांच के नाम पर जान जोखिम में डालने का एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग स्थित गरुड़ चट्टी पुल से गंगा में छलांग लगाता दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल ऐसी किसी ताजा घटना से इनकार किया है और इसे पुराना वीडियो बताया है।

वीकेंड पर जहां एक ओर बड़ी संख्या में पर्यटक राफ्टिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने ऋषिकेश पहुंच रहे हैं, वहीं कुछ लोग रोमांच के लिए अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। गरुड़ चट्टी पुल की ऊंचाई से गंगा में छलांग लगाना बेहद खतरनाक माना जा रहा है, क्योंकि नदी का बहाव तेज है और नीचे चट्टानें भी मौजूद हैं।

हैरानी की बात यह है कि पुल से कुछ ही दूरी पर गरुड़ चट्टी पुलिस चौकी मौजूद है, जहां नियमित रूप से पुलिस बल तैनात रहता है। इसके बावजूद पर्यटक इस तरह के जोखिम भरे स्टंट कर रहे हैं, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं।

बताया जा रहा है कि इस वीडियो को नीचे से गुजर रही एक राफ्ट में बैठे युवकों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। लक्ष्मणझूला के प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने कहा कि वर्तमान में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है और संभव है कि वायरल वीडियो पुराना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button