उत्तराखंडदेश

पिथौरागढ़: सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आकर ड्यूटी पर तैनात जवान शहीद, परिवार में मचा कोहराम

Listen to this News

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से दुखद खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय के पास गणकोट के सुकोली गांव निवासी 19 कुमाऊं रेजिमेंट के लांस नायक विकास कुमार सिक्किम में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आकर शहीद हो गए। इस घटना के बाद पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को लांस नायक विकास कुमार अपने दो साथियों के साथ सीमा क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान अचानक हिमस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में आकर वह शहीद हो गए। राहत की बात यह रही कि उनके दोनों साथी सुरक्षित बच निकले।

शहीद जवान अपने पीछे पत्नी प्रीति, आठ माह के बेटे, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी और बड़े भाई को छोड़ गए हैं। परिवार को जैसे ही शहादत की सूचना मिली, गांव में मातम पसर गया। स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक शहीद का पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर से दिल्ली हवाई मार्ग से लाया जा रहा है, जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। गुरुवार तक पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ पहुंचने की उम्मीद है। शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में गर्व और गम का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button