
कैथल के पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने जिले में पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में दो थाना प्रभारियों, एक चौकी इंचार्ज और 10 से अधिक पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी गई है।
पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर गीता को सिविल लाइन थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिविल लाइन के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश खेदड़ को कलायत थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंस्पेक्टर गीता इससे पहले सिटी थाना प्रभारी के पद पर तैनात रह चुकी हैं।
कलायत थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमन को समीक्षा शाखा भेजा गया है। समीक्षा शाखा में तैनात एएसआई राजेश और मनजीत को सिटी थाना भेजा गया है। वहीं अरनौली चौकी इंचार्ज एएसआई दयानंद का तबादला कर उनकी जगह सब इंस्पेक्टर राजबीर को जिम्मेदारी दी गई है।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के अनुसार, ये तबादले नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किए गए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।



