देश

पटना एयरपोर्ट पर सनसनी: बैग से 3 जिंदा कारतूस मिलने पर यात्री गिरफ्तार, दिल्ली जाने की थी तैयारी

Listen to this News

बिहार की राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सुरक्षा जांच के दौरान बड़ा हड़कंप मच गया, जब एक यात्री के बैग से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। सीआईएसएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री को हिरासत में लेकर एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार यात्री की पहचान सैयद मोहसिन के रूप में हुई है, जो दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचा था। स्कैनिंग के दौरान बैग में संदिग्ध वस्तु दिखने पर तलाशी ली गई, जिसमें 8 एमएम कैलिबर के तीन कारतूस मिले। यात्री से जब कारतूस रखने का कारण पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और जांच प्रक्रिया को और सख्त कर दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कारतूस यात्री के बैग में कैसे पहुंचे और इनके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके बैकग्राउंड के साथ यात्रा के उद्देश्य की भी जांच कर रही है। इस घटना ने एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की जांच प्रक्रिया पर एक बार फिर ध्यान केंद्रित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button