उत्तराखंड

देहरादून: 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन स्व-गणना, घर बैठे 15-20 मिनट में भर सकेंगे जनगणना 2027 का विवरण

Listen to this News

जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत उत्तराखंड में 10 अप्रैल से ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल शुरू होने जा रहा है, जिससे लोग घर बैठे अपना मकान और परिवार का पूरा विवरण आसानी से भर सकेंगे। यह पूरी प्रक्रिया लगभग 15 से 20 मिनट में पूरी हो जाएगी।

आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर सबसे पहले अपने राज्य का चयन करना होगा। पंजीकरण के लिए परिवार के मुखिया का नाम और एक मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि एक मोबाइल नंबर का उपयोग केवल एक ही परिवार के लिए किया जा सकेगा। एक बार ओटीपी सत्यापन के बाद नाम और भाषा में बदलाव संभव नहीं होगा।

इस बार स्व-गणना प्रक्रिया में इंटरएक्टिव मैपिंग फीचर भी जोड़ा गया है। लोगों को स्क्रीन पर दिख रहे लाल मार्कर को खींचकर अपने घर की सही लोकेशन मैप पर चिन्हित करनी होगी, जिससे प्रगणकों को सत्यापन में आसानी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद सिस्टम 11 अंकों की एसई आईडी जनरेट करेगा, जो एसएमएस और ई-मेल के जरिए भी भेजी जाएगी।

जब प्रगणक घर पहुंचेगा, तो परिवार को केवल अपनी SE ID दिखानी होगी। मिलान सही होने पर दोबारा लंबी पूछताछ की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रशासन ने लोगों से पहली बार हो रही इस डिजिटल स्व-गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button