उत्तराखंड

नैनीताल: गैस किल्लत के बीच इंडेन एजेंसी की नई व्यवस्था, अब सिलिंडर के साथ आएगी नाम-पर्ची

Listen to this News

नैनीताल जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच प्रशासन ने इंडेन गैस एजेंसी की डिलीवरी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब गैस सिलिंडर लेकर आने वाली गाड़ी में जितने सिलिंडर होंगे, उतनी ही उपभोक्ताओं के नाम की पर्चियां भी साथ होंगी, ताकि पहले बुकिंग कराने वाले को ही प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर मिल सके।

जिले में करीब 3.50 लाख उपभोक्ता 16 से अधिक एजेंसियों के माध्यम से गैस सेवा ले रहे हैं। मौजूदा समय में रसोई गैस का बैकलॉग लगभग 25 हजार सिलिंडरों तक पहुंच गया है, जबकि सिर्फ हल्द्वानी के सरस मार्केट स्थित इंडेन एजेंसी में ही एक दिन का बैकलॉग करीब 7 हजार बताया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को 10 से 20 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।

लोगों का आरोप है कि होम डिलीवरी से जुड़े ठेकेदार के कुछ कर्मचारी मनमाने तरीके से सिलिंडर बांट रहे थे, जिससे पहले बुकिंग कराने वालों को भी समय पर गैस नहीं मिल रही थी। इसी शिकायत के बाद प्रशासन ने “फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट” सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं। अब सिलिंडर उसी उपभोक्ता को मिलेगा, जिसकी पर्ची डिलीवरी वाहन में मौजूद होगी।

जिला प्रशासन ने एजेंसी प्रबंधकों को सख्ती से निर्देश दिए हैं कि बैकलॉग कम करने के लिए डिलीवरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। वहीं, छुट्टी के दिन भी इंडेन, भारत और एचपी कंपनियों के घरेलू व कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति जारी रखी गई, ताकि संकट को जल्द कम किया जा सके।

यह नई व्यवस्था उपभोक्ताओं को राहत देने और गैस वितरण में पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button