उत्तराखंड

भागीरथी के कटाव से धराली में गंगोत्री हाईवे का 30 मीटर हिस्सा धंसा, 100 सेब के पेड़ तबाह

Listen to this News

उत्तरकाशी/धराली: उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में भागीरथी नदी के तेज कटाव ने गंगोत्री हाईवे के लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। लगातार बारिश के बाद हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क किनारे स्थित सेब के बगीचे भी भू-धंसाव की चपेट में आ गए। इस घटना में करीब 100 सेब के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार को हुई बारिश के बाद हाईवे किनारे भारी भू-धंसाव शुरू हुआ, जिससे मिट्टी पूरी तरह धंस गई और कई पेड़ गिर गए। धराली प्रधान अजय नेगी ने बताया कि सड़क पर अभी भी धंसाव जारी है, जिससे आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो-तीन दिनों तक बारिश जारी रही तो गंगोत्री हाईवे पूरी तरह धंस सकता है, जिससे ऊपर बसे गांवों और बगीचों पर भी खतरा मंडराने लगेगा। इसका असर आगामी चारधाम यात्रा पर भी पड़ सकता है और यात्रियों की आवाजाही बाधित हो सकती है।

बताया जा रहा है कि पिछले साल आई आपदा के बाद से इस क्षेत्र में भागीरथी नदी का कटाव लगातार जारी था। बगीचा स्वामियों और ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से सुरक्षा कार्यों की मांग की, लेकिन समय रहते कदम नहीं उठाए गए। अब यह लापरवाही बड़े संकट का रूप लेती दिख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button