उत्तराखंड

देहरादून में एक महीने में 10 डेंगू केस, अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड और मच्छरदानी अनिवार्य

Listen to this News

देहरादून: देहरादून जिले में डेंगू ने मौसम से पहले ही दस्तक दे दी है। मार्च से अब तक एक माह में 10 डेंगू पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। हालात को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए डेंगू और मलेरिया संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।

एडवाइजरी के तहत अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने, सभी बेड पर मच्छरदानी लगाने और जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी पॉजिटिव मामलों को बिना देरी आईडीएसपी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।

आमतौर पर देहरादून में डेंगू के मामले जुलाई के बाद बढ़ते हैं, लेकिन इस बार मार्च-अप्रैल में ही मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि विभाग ने अभी से रोकथाम और इलाज की तैयारियां तेज कर दी हैं और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सिर्फ एलाइजा जांच में पॉजिटिव आने वाले मरीजों को ही डेंगू पीड़ित माना जाए, क्योंकि कार्ड टेस्ट में कई बार गलत रिपोर्ट की संभावना रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button