उत्तराखंड

पदक विजेताओं के लिए खुशखबरी 38वें राष्ट्रीय खेलों के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने पर मंजूरी

Listen to this News

देहरादून (उत्तराखंड):
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने इन खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर 103 पदक जीतने वाले 243 खिलाड़ियों को जल्द सरकारी नौकरी दी जाएगी। यह उत्तराखंड के खेल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

खेल विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को कार्मिक विभाग से हरी झंडी मिल चुकी है। अब यह प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है, जिसकी मंजूरी के बाद खिलाड़ियों को नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी।

 इन खेलों में रहा शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने खासकर

  • मुक्केबाजी
  • ताइक्वांडो
  • एथलेटिक्स

में शानदार प्रदर्शन किया। कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस मामले में मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी देने की मांग की थी। इसके बाद इस प्रक्रिया में तेजी आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button