उत्तराखंडहरिद्वार

लीपुर गांव में तीन स्कूल बसों में लगी भीषण आग एक बस से फैली आग, मची अफरा-तफरी; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Listen to this News

हरिद्वार (उत्तराखंड):
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के अलीपुर गांव में स्थित एक स्कूल परिसर में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया, जहां खड़ी तीन स्कूल बसों में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे एक बस में अचानक आग लगी, जिसने देखते ही देखते पास खड़ी दो अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग तेजी से फैलने के कारण पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पुलिस और संबंधित अधिकारी स्कूल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि आग लगने की असली वजह सामने आ सके।

गनीमत रही कि घटना के समय बसों के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई
हालांकि, तीनों बसें आग की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button