उत्तराखंड

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ऑटो से उतरते समय मां को आया चक्कर, गोद से गिरी ढाई साल की बच्ची की मौत

Listen to this News

हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ऑटो से उतरते समय अचानक चक्कर आने पर महिला अपनी ढाई साल की मासूम बच्ची को गोद में लिए सड़क पर गिर गई, जिससे बच्ची के सिर में गंभीर चोट लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी पूनम बिष्ट अपनी छोटी बेटी को लेकर मंगलपड़ाव से काठगोदाम के लिए ऑटो से निकली थीं। रेलवे स्टेशन के पास ऑटो रुकने पर जैसे ही वह उतरने लगीं, उन्हें अचानक चक्कर आ गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। महिला का इलाज जारी है, जबकि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि महिला अपनी बच्ची को एक मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लेकर आई थीं। पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि वह लालकुआं से काठगोदाम किन परिस्थितियों में पहुंचीं और हादसे की वास्तविक वजह क्या रही। एसपी सिटी ने कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button