उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश से बढ़ी ठिठुरन: पारा 8 डिग्री लुढ़का, आज भी कई जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट

Listen to this News

देहरादून/उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। कई इलाकों में तापमान सामान्य से 8 डिग्री तक गिर गया, जिससे अप्रैल में भी लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। सुबह से हो रही बारिश के कारण दफ्तर जाने वाले लोगों और बाजारों में भी परेशानी देखने को मिली, जबकि कई जगह जलभराव से जनजीवन प्रभावित रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। अन्य पर्वतीय जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, लेकिन बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

देहरादून में आज अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 14°C रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button