उत्तराखंड

देहरादून: विवादित उर्मिला सनावर पर फिर कानूनी शिकंजा, नेहरू कॉलोनी थाने में FIR दर्ज

Listen to this News

देहरादून में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाली उर्मिला सनावर एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गई हैं। इस बार थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता आरती गौड़ ने आरोप लगाया है कि उर्मिला सनावर ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए उनके खिलाफ लगातार भड़काऊ पोस्ट साझा कीं। आरोप है कि इन पोस्टों से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी कहा गया है कि उनका मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया गया, जिसके बाद उन्हें अज्ञात लोगों से धमकी भरे कॉल आने लगे।

आरती गौड़ का कहना है कि इस घटनाक्रम के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर सोशल मीडिया अकाउंट्स और पोस्ट्स की जांच शुरू कर दी है।

उर्मिला सनावर इससे पहले भी अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित “ऑडियो बम”, पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ विवादित रिश्तों और जान से मारने की धमकियों के दावों को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। ऐसे में यह नई FIR एक बार फिर राज्य की राजनीति और सोशल मीडिया जगत में हलचल पैदा कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button