उत्तराखंड

पाकिस्तान-इस्राइल तनातनी: नेतन्याहू की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद ख्वाजा आसिफ ने हटाया विवादित पोस्ट

Listen to this News

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक बार फिर अपने तीखे बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय विवादों में घिर गए हैं। इस्राइल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से अपना पोस्ट डिलीट कर दिया, जिससे पाकिस्तान और इस्राइल के बीच कूटनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, आसिफ ने अपने पोस्ट में इस्राइल को “मानवता के लिए अभिशाप” बताया था और कथित तौर पर बेहद कड़ी भाषा का इस्तेमाल किया। इस बयान के बाद इस्राइल की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई, जिसके बाद मामला तेजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। विवाद बढ़ने पर आसिफ ने पोस्ट हटा लिया, हालांकि पाकिस्तान सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सफाई नहीं दी गई है।

इस पूरे घटनाक्रम पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि किसी भी सरकार के मंत्री द्वारा इस्राइल के विनाश जैसी भाषा का इस्तेमाल “अस्वीकार्य” है, खासकर तब जब वही देश खुद को शांति वार्ता का समर्थक बताता हो।

बताया जा रहा है कि आसिफ की यह टिप्पणी लेबनान में इस्राइली सैन्य कार्रवाई को लेकर आई थी, जिसे उन्होंने नरसंहार करार दिया था। अब यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम एशिया में पहले से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिससे पाकिस्तान की कूटनीतिक भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button