देश

अमरावती में 180 नाबालिगों से जुड़े यौन शोषण मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर चला बुलडोजर

Listen to this News

मुंबई/अमरावती (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 180 नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले के मुख्य आरोपी अयान तनवीर के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कई लड़कियों को निशाना बनाकर उनका शोषण किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी किया। पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में करीब 180 पीड़ितों के सामने आने की बात कही जा रही है, जिनमें कई नाबालिग भी शामिल हैं।

मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण को लेकर उसके घर पर बुलडोजर चलाया।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश और चर्चा का माहौल बना हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button