देश
समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर ठगी, दंपती से 1.93 लाख रुपये उड़ाए

बिहार के समस्तीपुर जिले में साइबर ठगों ने स्मार्ट मीटर अपडेट करने के नाम पर एक दंपती से करीब 1 लाख 93 हजार रुपये की ठगी कर ली।
जानकारी के अनुसार, ठग ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर पीड़ित को फोन किया और स्मार्ट मीटर अपडेट करने की बात कही। भरोसा जीतने के लिए पहले छोटी राशि ट्रांसफर करने को कहा गया।
पीड़ित ने पहले 100 रुपये का भुगतान किया, लेकिन इसके बाद ठगों ने अलग-अलग बहाने बनाकर दोबारा पैसे ट्रांसफर करवाए। इसी दौरान साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल को हैक कर लिया और खाते से किस्तों में बड़ी रकम निकाल ली।
जब तक पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तब तक उनके खाते से करीब 1.93 लाख रुपये साफ हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।



