उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम यात्रा में महिला श्रद्धालु की मौत, दो दिन में दूसरी घटना

Listen to this News

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम से एक दुखद खबर सामने आई है। यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है। यह घटना जानकीचट्टी के पास देर रात हुई, जिससे यात्रा व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली 40 वर्षीय प्रतिभा मिश्रा को अचेत अवस्था में जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान दो दिनों में यह दूसरी मौत है। इससे पहले भी एक अन्य श्रद्धालु की जान जा चुकी है, जिससे प्रशासन अलर्ट हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन यात्रियों से सतर्क रहने और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की अपील कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button