उत्तराखंड
देहरादून: भाजपा नेता के अपहरण और हत्या की कोशिश, पिस्टल तानकर दी जान से मारने की धमकी

देहरादून। राजधानी में अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाजपा नेता के अपहरण और हत्या की कोशिश की गई। बदमाशों ने नेता को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता एक कैफे से लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान उन्हें जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की गई और पिस्टल तानकर धमकाया गया।
हालांकि किसी तरह नेता आरोपियों के चंगुल से बच निकले, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।



