देहरादून: लेंसकार्ट शोरूम में बजरंग दल का प्रदर्शन, कर्मचारियों को लगाया तिलक-बांधा कलावा, सांसद ने जताई नाराजगी

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लेंसकार्ट शोरूम को लेकर विवाद सामने आया है, जहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोरूम में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, कार्यकर्ता शहर के विभिन्न शोरूम में नारेबाजी करते हुए पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाया तथा हाथों में कलावा बांधा। यह प्रदर्शन कंपनी के कथित ड्रेस कोड से जुड़े विवाद के विरोध में किया गया।
बजरंग दल ने आरोप लगाया कि कंपनी कर्मचारियों को तिलक और कलावा जैसे धार्मिक प्रतीक पहनने से रोक रही है। इसको लेकर संगठन ने कंपनी से दो दिन के भीतर माफीनामा जारी करने की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए इसे गलत करार दिया और सवाल उठाए।



