उत्तराखंड
केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम व्यक्ति मिलने पर विवाद, यात्रियों ने जताई आपत्ति

उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब एक मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर कुछ यात्रियों ने आपत्ति जताई।
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से आए इस व्यक्ति को यात्रियों ने रोककर उससे यात्रा मार्ग पर होने का कारण पूछा। यात्रियों का कहना था कि चारधाम यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों के आने पर प्रतिबंध है।
वहीं, संबंधित व्यक्ति ने बताया कि वह यहां काम के सिलसिले में आया है और उसे मजदूरी के लिए बुलाया गया है। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए यात्रा मार्ग पर तनाव का माहौल बन गया।
गौरतलब है कि बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन यात्रा मार्ग पर ऐसा कोई नियम लागू नहीं है।



