उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का हमला: खेत गई बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला

Listen to this News

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गुलदार (तेंदुआ) के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय के पास स्थित बमटी गांव में 75 वर्षीय सीता देवी सुबह अपने खेतों में काम करने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भी इसी क्षेत्र के पास गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है, जिससे ग्रामीणों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने की जरूरत बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button