उत्तराखंड

उत्तराखंड मौसम अपडेट: नौ जिलों में मौसम बदलने के आसार, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में कई इलाकों में मौसम अस्थिर रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। यमुनोत्री घाटी समेत कई क्षेत्रों में पहले से ही मौसम का असर दिखने लगा है और तेज बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button