देश

कैलाश हिल्स मर्डर केस: आरोपी राहुल मीना ने क्राइम सीन दोहराया, जांच में जुटी पुलिस टीम

Listen to this News

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में हुए चर्चित मर्डर केस में पुलिस जांच तेज हो गई है। आरोपी राहुल मीना को लेकर पुलिस टीम ने क्राइम सीन का रिक्रिएशन (घटनास्थल का दोबारा निर्माण) किया, ताकि घटना के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके।

जांच अधिकारियों के अनुसार, जिन जगहों पर सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है, वहां की सच्चाई सामने लाने के लिए यह कदम उठाया गया। पुलिस टीम ने आरोपी से पूरे घटनाक्रम को दोहराने को कहा, जिससे यह समझा जा सके कि उसने किस तरह वारदात को अंजाम दिया।

मामले में आरोपी की भूमिका, उसकी गतिविधियों और घटना के समय की परिस्थितियों को लेकर कई अहम सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आरोपी के मानसिक व्यवहार और उसके पिछले रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, जिसमें हिंसक प्रवृत्ति और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की बात सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button