उत्तराखंड

उत्तराखंड में वर्कचार्ज पेंशनर्स को बड़ी राहत: हाईकोर्ट के आदेश के बाद पेंशन बहाल

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड में सिंचाई और लोक निर्माण विभाग (PWD) के वर्कचार्ज पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद राज्य सरकार ने रोकी गई पेंशन को फिर से जारी करने के निर्देश दे दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, सरकार के पहले जारी आदेश के चलते हजारों पेंशनर्स की पेंशन रोक दी गई थी, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस फैसले के खिलाफ प्रभावित कर्मचारियों ने अदालत का रुख किया था।

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पेंशन रोकने के आदेश पर सख्त रुख अपनाते हुए अंतरिम राहत दी और सरकार को पेंशन भुगतान बहाल करने के निर्देश दिए। इसके बाद शासन ने तत्काल प्रभाव से पेंशन जारी करने का आदेश दिया है, जिससे करीब चार हजार पेंशनर्स को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button