देश

दिल्ली हाईकोर्ट में ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ डॉक्यूसीरीज पर सुनवाई खत्म, ZEE5 को रिलीज पर रोक के निर्देश

Listen to this News

दिल्ली हाईकोर्ट में ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ डॉक्यूसीरीज को लेकर चल रही सुनवाई खत्म हो गई है। कोर्ट ने यह मामला बंद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के चलते फिलहाल इस सीरीज की रिलीज संभव नहीं है।

सुनवाई के दौरान OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 ने कोर्ट को बताया कि वह केंद्र सरकार की एडवाइजरी को चुनौती देने पर विचार कर रहा है। हालांकि, जब तक ये एडवाइजरी लागू हैं, तब तक डॉक्यूसीरीज रिलीज नहीं की जा सकती।

दरअसल, केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 23 और 24 अप्रैल को एडवाइजरी जारी कर ZEE5 को इस सीरीज को रिलीज न करने के निर्देश दिए थे। यह कदम पंजाब पुलिस की आपत्ति के बाद उठाया गया, जिसमें कहा गया था कि ऐसी सामग्री अपराध को बढ़ावा दे सकती है और युवाओं पर नकारात्मक असर डाल सकती है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में सीरीज किसी अन्य रूप में रिलीज होती है, तो याचिकाकर्ता कानूनी विकल्प अपना सकता है। फिलहाल, केंद्र के निर्देशों के चलते ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ की रिलीज पर रोक बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button