देश
संभल में शादी समारोह में बवाल: छेड़छाड़ को लेकर बारात और घरातियों में खूनी संघर्ष, 16 घायल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
जानकारी के अनुसार, असमोली थाना क्षेत्र के डबोई गांव में बारात चढ़ने के दौरान एक युवक द्वारा युवती का दुपट्टा खींचने की घटना के बाद विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बाराती और घराती आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, लाठी-डंडे और पथराव हुआ।
इस हिंसक झड़प में करीब 16 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।



