उत्तराखंड
उत्तरकाशी: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में 8 दिनों में 88 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में महज आठ दिनों के भीतर 88 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।
प्रशासन के अनुसार, प्रतिदिन औसतन 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दोनों धामों में पहुंच रहे हैं और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
चारधाम यात्रा के शुभारंभ के बाद से ही व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात प्रबंधन को मजबूत किया गया है।



