दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का असर: सीएम धामी पहुंचे दिल्ली से देहरादून सिर्फ ढाई घंटे में

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सफर कर बेहतर कनेक्टिविटी का अनुभव साझा किया। दिल्ली दौरे से लौटते हुए उन्होंने सड़क मार्ग से देहरादून तक की दूरी महज ढाई घंटे में पूरी की, जो पहले की तुलना में काफी कम है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि यह एक्सप्रेसवे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज होती कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।
धामी ने कहा कि दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर न सिर्फ यात्रा समय कम कर रहा है, बल्कि पर्यटन, निवेश और स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस परियोजना से चारधाम यात्रा समेत राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच पहले से अधिक आसान और सुगम हो जाएगी।
गौरतलब है कि यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय को लगभग 5-6 घंटे से घटाकर करीब ढाई घंटे कर देता है, जिससे उत्तराखंड को बड़ी कनेक्टिविटी राहत मिली है।



