उत्तराखंड

बागेश्वर में घर पर गिरा आम का पेड़, बड़ा हादसा टला, परिवार बाल-बाल बचा

Listen to this News

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक विशालकाय आम का पेड़ अचानक एक मकान पर गिर पड़ा। घटना बागनाथ वार्ड के घटबगड़ क्षेत्र की बताई जा रही है।

मंगलवार दोपहर हुए इस हादसे के समय घर के अंदर परिवार के सदस्य मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। पेड़ गिरने से मकान को नुकसान पहुंचा और इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रशासन को सूचना दी। घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है, क्योंकि तेज हवाओं और मौसम में बदलाव के चलते इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button